फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सात बोरियों में भरी 2232 सीसी कफ सीरप बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय पुलिस ने रविवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर परेवा मोड़ के समीप वाहनों की जांच के दौरान दो चार पहिया वाहनों से सात बोरियों में भरी 2232 शीशी कफ सीरप बरामद की है। कफ सीरप की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बिहार में नशे के लिए लोग कफ सीरप का उपयोग कर रहे हैं। इसी वजह से कफ सीरप की तस्करी बिहार के लिए की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि रविवार की शाम हाईवे पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच परेवा मोड़ के सामने हाईवे पर चंदौली की तरफ से आ रही कार और बोलेरो को रोका किया। पुलिस देख कार चालक वाहन खड़ी कर भाग गया, जबकि बोलेरो चालक संदीप तिवारी निवासी टिकरी पोस्ट सगरा जिला रीवा मध्य प्रदेश पकड़ा गया। भागे कार चालक मिथलेश पटेल निवासी ग्राम करौदी जिला रीवा मध्य प्रदेश की तलाश की जा रही है। वाहनों की जांच करने पर उसमें कफ सीरप बरामद हुआ। इसके बाद औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य को बुलाया गया। इस दौरान दोनों वाहनों से पांच सफेद रंग की बोरियों से ओनरेक्स कोडेइन फॉस्फेट ट्रिप्रोलीटाइन हाईड्रोक्लोराइड सीरप और कार से 02 सफेद रंग की बोरियों में ओनरेक्स कोडेइन फॉस्फेट ट्रिप्रोलीटाइन कफ सीरप बरामद हुई। शीशी पर बैच नंबर मिटे हुए थे। कुल 2232 शीशी कफ सीरप बरामद हुई। पकड़े गए बोलेरो चालक ने बताया कि कफ सीरप बेचने के लिए मिर्जापुर से लादकर बिहार ले जा रहे थे। यह कफ सीरप पीने से नशा होता है। वे लोग सभी बोतलों पर अंकित बैच नंबर मिटाकर बिहार ले जाकर अवैध रूप से बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें