क्षेत्र के जगदीश सराय गांव में सोमवार की दोपहर बिजली की चपेट में आने से राधे (55) की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मृतक के घर में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय गांव निवासी राधेश्याम सिंह (55) सोमवार की दोपहर में खाना खाकर सोने के लिए बिजली का पंखा लगा रहे थे। इस दौरान पंखे में करेंट प्रवाहित होने से उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में राधेश्याम को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कस्बा इंचार्ज अशोक कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के अन्य सदस्य भी हाउस पहुंच गए। लोगों ने बताया कि राधेश्याम गांव के बाहर चाट पकौड़ी की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। राधेश्याम को दो पुत्र तथा एक पुत्री है।