फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे एफओबी पर जाली गिरने से युवकी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन रेलवे स्टेशन के एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) पर सो रहे 18 वर्षीय शांतनू के ऊपर सोमवार को ब्रिज के किनारे लगी जाली गिर गई। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। लोगों के अनुसार शांतनु के पिता की भी कुछ वर्ष पूर्व ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कुचमन निवासी शांतनू पिता की मौत के बाद अपने दादा मटरू (66) के साथ ही रहता था। सोमवार की दोपहर वह स्टेशन के फुटओवर पर सो रहा था। इसी बीच अचानक ब्रिज पर लगी लोहे की जाली उसके ऊपर गिर गई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। शांतनू को घायल देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 108 नंबर एंबुलेंस को दी। इसके बाद लोग उसे उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने लगे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व श्रमिकों ने फुटओवर ब्रिज पर पेंटिंग का कार्य किया था। आशंका जताई की जाली को नट व बोल्ट कसा नहीं गया होगा जिससे जाली उस पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें