फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से 16 इंसुलेटर जले, 50 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। शनिवार की सुबह हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से बगही सब स्टेशन पर लगे 32 हजार केवीए के तार का 16 इंसुलेटर जल गया। इससे सैयदराजा नगर सहित सोगाई, सोवंथा, मानिकपुर, भतीजा, सुंडेहरा सहित लगभग 50 गांवो की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न रहने से लोग दिन भर उमसभरी गर्मी में परेशान रहे। पूरे दिन विभागीय कर्मचारी गड़बड़ी दूर करने में लगे रहे। इअ तक उन्होंने 14 इंसुलेटर बदले हैं।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे के करीब बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से नवही पुल से भगवानतला तक बिजली के खंभों पर लगे 16 इंसुलेटर जल गए। बारिश के कारण विभागीय कर्मियों को कार्य आरंभ करने में देर हुई। बारिश रुकने के बाद कर्मचारियों ने जले इंसुलेटरों को बदलने का कार्य आरंभ किया। देर शाम तक कर्मियों ने 14 इंसुलेटर बदल दिए थे। उन्होंने रात तक आपूर्ति बहाल करने की उम्मीद जताई है। इस दौरान उमसभरी गर्मी में कस्बा सहित करीब 50 गांवों के लोग बिलबिला उठे। बिजली न रहने से उन्हें पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। बिजली के देर तक न आने से कई लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए। इस संबंध में जेई उपेंद्र पटेल ने बताया की सुबह बिजली गिरने से नवही पुल से भगवानातला तक इंसुलेटर जल गए हैं। विभागीय कर्मी तेजी से इंसुलेटर बदलने में जुटे हैं। शीघ आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें