नियामताबाद। यूपीसीडा के नवागत अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने शनिवार को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों के साथ बैठक की। इस दौरान उद्यमियों ने क्षेत्र की समस्याएं बताई और नालियों को ठीक कराने और फायर स्टेशन का भवन बनवाने की मांग की। बैठक के बाद पौधरोपण किया गया।
बैठक में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज टू में फायर स्टेशन का भवन बनवाने की मांग की । उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र फेज-वन और फेस टू दोनों क्षेत्र में नालियों को चौड़ा करने तथा तथा फेस-दो के समस्त पार्कों में मिट्टी डलवाने की मांग रखी। वहीं सचिव सतीश गुप्ता द्वारा रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के सभागार को यूपीसीडा द्वारा मरम्मत करवाकर उद्यमियों को बैठक के लिए सौंपने को कहा। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा प्रेम प्रकाश मीणा ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज टू में बहुत जल्द फायर स्टेशन के बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा साथ में औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 के दो पार्कों में मिटटी डलवा कर एक माडल पार्क बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून बीतने के बाद दोनों ही औद्योगिक क्षेत्रों के समस्त नालियों को पक्की बनवाई जाएगी ,जिससे कि बरसात के पानी की निकासी सही से हो सके। बैठक में यूपीसीडा के प्रबंधक डीके खरे, सहायक प्रबंधक पीएम सोनकर व रामप्रकाश व उद्यमियों में अमित गुप्ता, करुण पांडेय, अजय राय, भरत जोतवानी, जय प्रकाश पांडे, श्याम केजरीवाल, त्रिभुवन सिंह मौजूद रहे।