फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों विलंब से पहुंच रही ट्रेनों, यात्री परेशान- अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों पर पड़ने लगा है। इसके कारण ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला जारी है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विगत दिनों मौसम में हुए परिवर्तन के कारण ट्रेनों का परिचालन अस्त व्यस्त हो गया है। कई ट्रेनें घंटों विलंब से जंक्शन पर पहुंच रही हैं। यात्री पैसेंजर हाल, प्लेटफार्मो व अन्य स्थानों पर घंटों बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को डाउन की तरफ जाने वाली अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 14 घंटे, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस आठघंटे, अजमेर-रांची गरीब नवाब इंटर सिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस एक घंटे, जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे, कोटा-मथुरा पटना एक्सप्रेस एक घंटे, दडेहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस तीन घंटे, आनंद विहार-गुवाहाटी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे, दिल्ली-कालका हावड़ा कालका मेल एक घंटे व नई दिल्ली-पुरी नीलांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे और अप की तरफ जाने वाली डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस दो घंटे, भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दो घंटे लेट से जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें