चंदौली (ब्यूरो)। सदर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शनिवार की रात विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से किशोर अचेत हो गया। आनन फानन परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्साकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। उक्त गांव निवासी संकठा का पुत्र पंकित (14) विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब इसकी जानकारी परजिनों को हुई तो परेशान हो गए। तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।