फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिले में 12 मिले नए कोरोना संक्रमित, 22 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संकमितों की संख्या कभी कम हो रही तो कभी बढ़ जा रही है। मंगलवार को जिले में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 22 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इसकी पुष्टि डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने की है।
विज्ञापन

मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में पांच महिला और सात पुरुष सहित 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित क्रमश: चकिया, चंदौली, नौगढ और शहाबगंज ब्लाक के रहने वाले हैं। दूसरी तरफ आज 22 संक्रमित स्वस्थ हुए हैंजबकि कोरोना की जांच के लिए कुल 375 नमूने संग्रहित किए गए। इस प्रकार जिले में कोविड के कुल 18627 केस हो गए हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या 33 है जबकि अब तक 18207 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें