फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गोधना नई बस्ती ने ट्राफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। विकास खंड के रंगौली गांव में महादेव स्पोर्टिंग क्लब की ओर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार की रात गोधना नई बस्ती और एकौनी के बीच खेला गया। गोधना नई बस्ती ने एकौनी को 58 रन से हराकर ट्राफी जीत ली। मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर जितेंद्र यादव, बेस्ट बैट्समैन प्रदीप यादव रहे।
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोधना नई बस्ती की टीम निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 153 रन बना सकी। एकौनी की टीम गोधना नई बस्ती के गेंदबाजों के आगे मात्र 95 रन ही बना सकी। इससे पहले मुख्य अतिथि न्यू प्रीपवेल संस्था के निदेशक सुरेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। आयोजक संजय सिंह, अरविंद सिंह, अध्यक्ष पवन यादव, जयप्रकाश यादव, युवराज यादव, चंद्रशेखर यादव, मोनू यादव, चंद्रकिरण पटेल, कमलेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें