फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंगों की बिक्री रोकने के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पतंग उड़ाते समय बच्चों के चोटिल होते देख पतंग की बिक्री रोकने की मांग को लेकर विकास खंड के तेंदुईपुर गांव की महिलाएं मंगलवार को सड़क पर उतरीं। महिलाओं ने सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि पतंग की बिक्री नहीं रुकी तो महिलाएं उग्र आंदोलन करेंगी। सूचना पाकर पहुंचे सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

तेंदुईपुर गांव में रविवार और सोमवार को पंतग उड़ाते समय संजू चौहान का पुत्र नीरज (10), दिलीप चौहान का पुत्र खिल्ली (8), पूनम चौहान का पुत्र मन्नत (9) और नर्मदा चौहान का पुत्र पंकज (10) पंतग उड़ाते समय छत से गिरकर जख्मी हो चुके हैं। बच्चों को चोट लगने की लगातार हो रही घटनाओं से परेशान महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को सुबह सकलडीहा मुगलसराय मार्ग पर उतकर पतंग की बिक्री पर रोक लगाने की मांग करने लगी। महिलाओं ने पतंग की बिक्री को बच्चों के लिए जानलेवा बताया। कहा कि जिस तरह चाइनीज मंझे पर रोक लगी है, उसी तरह पतंग की बिक्री पर भी रोक लगे। इसी बीच मुगलसराय से सकलडीहा आ रहे सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने महिलाओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में पूनम चौहान, नर्मदा चौहान, उर्मिला, संजू, कलावती, बैला, रीता, मीरा, पूजा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें