फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष से नाराज लोगों ने भाजपा कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। निजी कंपनी में जमा रुपयों को लौटाने की मांग का लेकर रविवार को सैकड़ों लोगों ने मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर धरना दिया। आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निवेशकों की बात को लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया था। लेकिन वह अपनी बातों से मुकर गए। जबकि उन्हें पांच बार ज्ञापन दिया गया था। नाराज लोगों नारेबाजी की और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मौके पर बुलाने के लिए अड़े रहे। देर शाम धरना स्थल पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और उनके ज्ञापन को प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

धरने के दौरान लोगों ने कहा कि निजी फाइनेंस कंपनी में देश के पांच करोड़ 85 लाख लोगों ने निवेश किया है। पिछले दिनों कंपनी की ओर से ब्याज के साथ धनराशि लौटाने की बात कही गई थी। लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसमें जिले से भी सैकड़ों लोगों ने कंपनी में पैसा निवेश किया था। कहा कि पांच वर्ष बाद भी निवेशकों को फूटी कौड़ी नसीब नहीं हुई। जांच कमेटी ने सेबी को पैसा लौटवाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पर अभी तक कुछ नहीं हुआ। कहा कि पिछले एक साल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से इस मुद्दे को लोकसभा में उठाने के लिए पांच बार ज्ञापन दिया। लेकिन लेकिन आज तक मामला संसद में नहीं उठाया गया। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी ने धरनारत निवेशकों से ज्ञापन लिया। साथ ही सांसद से वार्ता कर मामले को संसद में उठवाने का भरोसा दिलाकर धरना समाप्त कराया। निवेशकों ने चेताया कि यदि शीघ्र धनराशि वापस नहीं कराई गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना में दुर्गा प्रसाद तिवारी, गोपाल यादव, संतोष कुमार मिश्रा, अजीत कुमार पाल, रामकंवल यादव, जमुना चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें