पीडीडीयू नगर। सतना-बरेथिया नई रेल लाइन को चालू करने के लिए जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर वाशेबल एप्रन का काम होना है। इस वजह से पीडीडीयू जंक्शन से होकर चलने वाली 11 जोड़ी ट्रेनें 16 से 27 सितंबर तक निरस्त रहेंगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि जबलपुर स्टेशन पर वाशेबल एप्रन के निर्माण कार्य के कारण 03225 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 19 सितंबर और 03226 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल 22 सितंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह 05293 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद स्पेशल 17 और 24 को, 05294 सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल 19 और 26 को, 07021 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल 19 को और 07022 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल 20 सितंबर को रद्द रहेगी।
इसी तरह 07647 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल 14 और 21 सितंबर को, 07648 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल 16 और 23 सितंबर को, 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल 16 और 23 को, 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 17 और 24 को निरस्त रहेगी। 09033 उधना-बरौनी स्पेशल 16, 18, 23 और 25 सितंबर को, 09034 बरौनी-उधना स्पेशल 18, 20, 25 और 27 सितंबर को नहीं चलेगी। 09045 उधना-पटना स्पेशल 20 को और 09046 पटना-उधना स्पेशल 21 सितंबर को रद्द रहेगी। 09063 वापी-दानापुर स्पेशल 17, 20, 21 और 24 सितंबर को, 09064 दानापुर-भेस्तान स्पेशल 19, 22, 23 और 26 सितंबर को नहीं चलेगी। 09343 डाॅ. आंबेडकर नगर-पटना स्पेशल 19 को, 09344 पटना-डाॅ. आंबेडकरनगर स्पेशल 20 को, 03417 मालदा टाउन-उधना स्पेशल 15 और 22 सितंबर को, 03418 उधना-मालदा टाउन स्पेशल 17 और 24 सितंबर को निरस्त रहेगी।