फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आवास घोटाले में बीडीओ, सचिव समेत आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में पीएम आवास घोटाले में अदालत के आदेश पर सोमवार को बीडीओ, ग्राम सचिव सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अधिकारियों की मिलीभगत से तीन महिलाओं बासमती देवी, मंजू देवी, सुशीला देवी के नाम पीएम आवास पास हुए थे। आवास का निर्माण कराए बिना भुगतान हो गया था। गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर अदालत ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


चंदौली जिले में पीएम और सीएम आवास को लेकर लगातार घोटाले के मामले मिलते रहे हैं। इन्हीं में एक मामला 2014-15 का है। जिसमेें शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव की तीन महिलाओं बासमती देवी पत्नी धीरज राम, सुशीला देवी पत्नी दयाराम और मंजू देवी पत्नी नंदलाल राम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित किए गए थे। आरोप है कि इन लाभार्थियों ने, तत्कालीन ग्राम सचिव और खंड विकास अधिकारी के साथ मिलकर, घरों के निर्माण के बिना ही कूटरचित तरीके से आवास की पूरी राशि हड़प ली थी। घोटाले के खिलाफ स्थानीय समाजसेवी सुनील कुमार ने चकिया न्यायालय में वाद दायर किया था। पुख्ता सबूतों के आधार पर अदालत ने शहाबगंज पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। थाना अध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें