फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृत्व दिवस पर 105 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली के कंदवा क्षेत्र के बरहनी स्थित पीएचसी पर सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने 105 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह व दवाइयां दीं। वहीं गंभीर रूप से बीमार एक महिला को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीएचसी पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रकाश के मार्गदर्शन में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम में महिलाओं की एचआईवी, हीमोग्लोबिन, सिफलिस, यूरिन, वजन व जीडीएम की जांच हुई। इससे पूर्व सभी महिलाओं का कोरोना टेस्ट भी किया गया। इस दौरान 11 महिलाओं में उच्च जोखिम की शिकायत मिलने पर उन्हें उचित खान-पान की सलाह दी गई।
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मनीषा गौड़ ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को काफी सुरक्षित रहने की जरूरत है। उन्हें साफ-सुथरा रहने के साथ खान-पान पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। परेशानी महसूस होने पर चिकित्सक से जांच करवाकर आवश्यक दवा लेनी चाहिए। मातृत्व सुरक्षित रखने के लिए सरकार कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं को जागरूक कर रही है ताकि बच्चे स्वस्थ पैदा हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें