सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के खडेहरा गांव के समीप मंगलवार की देर रात साइकिल सवार को बचाने में असंतुलित बोलरो पेड़ से टकरा गई। जिसमें नईकोट निवासी शशीकांत गौतम(45) गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनात की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव का पीएम नहीं कराने के लिए अड़ गए। कोतवाल ने उचित सहयोग का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया और शव को जिला अस्पताल भिजवाया।
नईकोट निवासी सेवानिवृत्त बैंककर्मी दरोगा राम का पुत्र शशिकांत गौतम(45) एक मोबाइल कंपनी में चार पहिया वाहन चला था। मंगलवार को शाम को सात बजे फोन आने पर वह कंपनी के इंजीनियर को रिसीव करने वाराणसी गया था। देर रात इंजीनियर को सकलडीहा छोड़कर शशिकांत घर वापस जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार साइकिल सवार को बचाने में बेलोरो असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। स्टेरिंग के बीच में फंस गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को कस्बा स्थित सीएचसी भर्ती पर कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने शव का पीएम न कराने को लेकर सुबह तीन बजे भोर तक हंगामा किया। कोतवाल तेजबहादूर सिंह धैर्य का परिचय देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा देते हुए ग्रामीणों को शांत कराया। बुधवार की सुबह पांच बजे शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज गया।