फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, एसपी ने कोतवाल समेत दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Sat, 30 Sep 2023 10:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सिकंदराबाद में पुलिस हिरासत में अचानक तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। मामले में एसपी ने कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराबाद में पुलिस हिरासत में अचानक तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी श्लोक कुमार ने कोतवाली की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखवाते हुए चिकित्सकों के एक पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मामले में कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस को औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी के प्रबंधन ने सूचना दी कि अज्ञात युवक दीवार फांदकर फैक्टरी में घुसने का प्रयास कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना राशिद (38) निवासी नई बस्ती चौधरीवाड़ा बताया। पुलिस की हिरासत में शनिवार की तड़के राशिद की हालत अचानक बिगड़ी तो पुलिसकर्मियों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की हिरासत में युवक की मौत की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने कोतवाली की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखवाया। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया तो मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, जिसके चलते विसरा सुरक्षित रखा गया है। 

वहीं, मृतक के भाई तारीक ने बताया कि शुक्रवार की सुबह राशिद घर से गया था। शाम तक वह नहीं लौटा। शनिवार को पुलिस ने अस्पताल में उसके भाई के मृत होने की सूचना दी। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर और ड्यूटी मुंशी को निलंबित कर दिया है। हालांकि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे साफ है कि राशिद के साथ मारपीट नहीं की गई है। आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें