फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद की एक फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत के बाद उसके परिजनों ने बृहस्पतिवार देर रात जिला अस्पताल में हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने उसे प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस ने पीड़ित पक्ष को समझा बुझाकर शांत कर दिया। बाद में पीड़ित परिजनों ने भी करंट से मौत होना स्वीकार कर लिया है। मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात बिलसुरी स्थित सोयाबीन बनाने की फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन धीरेंद्र निवासी हीरा कालोनी सिकंदराबाद की करंट लगने से मौत हो गई। फैक्टरी भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास चौहान और उनके पार्टनर की है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में फैक्टरी संचालक और उनकी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी एकत्र हो गए। यहां पीड़ित परिजनों ने फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राजनैतिक दल के पदाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को घटना की पूरी जानकारी देते हुए उन्हें समझाकर शांत कराया। बाद में पीड़ित परिजन भी मान गए कि इलेक्ट्रीशियन की मृत्यु करंट लगने से हुई है। इसके बाद पीड़ित परिजन शव को लेकर चले गए और शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले में कोई शिकायत मिलने से इंकार किया है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है फैक्टरी में काम करते समय करंट लगने से उसकी मौत होना बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में हादसा नजर आ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि इलेक्ट्रीशियन फैक्टरी में तकनीकी खराबी होने पर बुलाया गया था। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। हम मृतक के परिवार के साथ हैं। किसी ने कोई विरोध नहीं किया है। मृतक के परिवार का आर्थिक व अन्य सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें