फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के एक गांव निवासी युवती को उसके कॉलेज मित्र ने शादी का झांसा देकर काफी समय तक दुष्कर्म किया। बीते दिनों पीड़ित जब उसके घर पहुंची तो जानकारी हुई की आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। आरोपी ने पीड़िता पर बीते दिनों दस लाख रुपये लेकर फैसला करने का दबाव भी बनाया। ऐसा न करने पर हत्या की धमकी दी। मामले में एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि वह वर्ष 2020 में एक काॅलेज से बीएएमएस कोर्स कर रही थीं। उसी काॅलेज में जेवर निवासी सत्यपाल शर्मा भी पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उनकी आरोपी से दोस्ती हो गई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया और पीड़िता से शादी करने का झांसा दिया। आरोपी ने अपने किराए के मकान में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर उससे जल्द ही शादी करने का आश्वासन दिया गया। पढ़ाई पूरी होने के बाद आरोपी ने जेवर में अपना क्लीनिक खोल लिया। बीते दिनों जेवर में आरोपी के घर पहुंचीं तो वहां उसके शादीशुदा होने का पता चला। 18 जुलाई को आरोपी ने उनके मोबाइल पर मैसेज कर 10 लाख रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया। ऐसा ना करने पर हत्या की भी धमकी दी। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें