फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की महिला पहलवान रेसलिंग कोट पर दिखाएंगी दांव-पेच

Sat, 17 Jun 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
महिला पहलवान - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिले में महिलाओं को कुश्ती के प्रति जागरूक करने के लिए क्रीड़ा विभाग टांडा स्टेडियम में रेसलिंग कोट (कुश्ती अखाड़ा) बनवाएगा। योजना के तहत सिंथेटिक एथलीट ट्रैक और रेसिंग ट्रैक का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने क्रीड़ा विभाग से डीपीआर की मांग की है। शुक्रवार को एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने इस संबंध में क्रीड़ा विभाग के अफसरों से बात भी की है। खेल में शहर के युवाओं का करियर संवारने के लिए टांडा स्टेडियम में रेसिंग कोट, सिंथेटिक एथलीट कोट का निर्माण कराया जाएगा।

खासतौर पर महिला खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में रेसलिंग कोट बनाया जाएगा। रेसलिंग कोट में महिला कुश्ती की प्रैक्टिस कर सकेंगी। महिलाओं से अलग लड़कों को भी रेसलिंग कोट में प्रैक्टिस की अनुमति होगी।
विज्ञापन


दौड़ और अन्य एथलीटिक एक्टीविटी की प्रैक्टिस करने वाले युवाओं को सिंथेटिक एथलीट कोट की सौगात मिलेगी। इस संबंध में डीएम ने बाकायदा क्रीड़ा अफसरों से डीपीआर मांगी है। युवाओं का करियर संवारने के लिए विभाग करोड़ों रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें