फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आजीविका मिशन के तहत महिला समूहों को मिलेंगे डेढ़-डेढ़ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ग्रामीण की ओर से संचालित 365 महिला स्वयं सहायता समूहों को डेढ-डेढ़ लाख रुपये की राशि मिलेगी। यह समूह इस राशि से अपना कारोबार और लघु कुटीर उद्योग चला सकेंगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ग्रामीण के उपायुक्त सूबेदार सिंह ने बताया कि जिले में 14 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनको समय-समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी क्रम में अब 365 महिला स्वयं सहायता समूहों को डेढ-डेढ़ लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।
समूहों को यह राशि सामुदायिक निवेश निधि से मिलेगी। इस राशि को कम ब्याज पर वापस किया जा सकेगा। बताया कि यह राशि महिला समूहों को विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों, जैसे कि कृषि, लघु उद्योग संबंधी कार्यों के लिए दी जाएगी। समूह से जुड़ीं महिलाएं इस राशि से अपनी इच्छा अनुसार आजीविका संबंधी कार्य शुरू कर सकेंगी। बताया कि उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें