फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को घसीटने वाले आरोपी चार दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को घसीटने वाले आरोपी चार दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन

खुर्जा। नगर क्षेत्र के मोहल्ला पीर जादंगा में महिला को जबरन घसीटकर ले जाने के मामले में चार दिन बाद भी तीनों नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाई। जहांगीराबाद निवासी पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की।
खुर्जा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि गत बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। यह वीडियो सीसीटीवी फुटेज की थी। बताया कि मामले में जहांगीराबाद निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने मोहल्ला निवासी युवक मुन्ना, छंगा और वसीम पर बहला फुसलाकर लाने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामला बुधवार रात का है। वायरल वीडियो में एक महिला को दो युवक जबरन घसीटकर ले जाते नजर आ रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जहांगीराबाद के एक गांव की महिला अपनी मर्जी से खुर्जा में रहने वाले मुन्ना के पास मिलने आई थी। वह अक्सर मुन्ना से मिलने आती रहती थी। बुधवार रात को मुन्ना और उसके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें मुन्ना ने उसके साथ मारपीट भी की। वह महिला वहां से भागने का प्रयास कर रही थी। तभी मुन्ना और उसके रिश्तेदार छंगा ने उसे पकड़ लिया और उसके बालों को पकड़कर खींचते हुए घर की ओर ले गए।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दिखाई गंभीरता
महिला को घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अपनी प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध मान रही है। लेकिन, पीड़िता ने साफ तौर पर आरोपियों पर बहला-फुसलाकर लाने और छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

अपनी मर्जी से मिलने गई थी महिला
पीड़ित महिला को उसके घर से कोई जबरन उठा कर नहीं लाया था। वह अपनी मर्जी से मुन्ना से मिलने आई थी। महिला की शिकायत के आधार पर मुन्ना, छंगा और वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें