फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा रद होने से मेहनत पर फिरा पानी

विज्ञापन
जीआईसी में शिक्षक पात्रता परीक्षा से पूर्व चेकिंग के लिए लाइन में लगी अभ्यर्थी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
परीक्षा रद होने से मेहनत पर फिरा पानी
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिक्षक पात्रता परीक्षा रद होने से अभ्यर्थियों में काफी मायूसी दिखी। उनका कहना है कि परीक्षा की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की थी, लेकिन अब परीक्षा रद होने से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। परीक्षा देने के लिए दूर दराज से आए अभ्यर्थियों ने कहा कि किराए पर गाड़ी करके अथवा पैसे खर्च कर आए थे, लेकिन सब बेकार हो गया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शासन नहीं चाहता कि परीक्षा हो, इसलिए परीक्षा को रद करवाया गया है। ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि परीक्षा शुरू होने के बीच में ही परीक्षा को रद करवा दिया गया हो। परीक्षा का प्रश्नपत्र सहीं आया था और अधिकतर प्रश्न भी हल कर दिए थे।
बोले अभ्यर्थी, आसान था प्रश्नपत्र, पास होने की थी पूरी उम्मीद
परीक्षा देकर पास होने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन रद होने से पानी फिर गया। शासन इस परीक्षा को कराना नहीं चाहता था, इसलिए रद करवाया है। अब परीक्षा होगी या नहीं, इस बात की भी कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

- रचना
परीक्षा में शामिल होने के लिए किराए की गाड़ी कर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा शुरू होने पर लगा कि अब पेपर पूरा हो जाएगा, लेकिन बीच में ही पेपर रद हो गया। पूरी तैयारी बेकार हो गई।
- मंजीत सिंह।
कोई किराए के वाहन तो कोई अन्य वाहनों से किसी तरह परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा। परीक्षा देकर पास होने की पूरी उम्मीद थी। लगता है कि शासन इस परीक्षा को कराने के मूड में नहीं है। इसलिए परीक्षा रद करवा दिया।
- कल्पना।
सरकार कोई भी रही हो। सभी सरकारों में परीक्षा हुई तो उसका परिणाम आने पर कोर्ट में मामला चला गया, लेकिन इस बार तो हद हो गई, जिस तरह से परीक्षा रद हुई है। उससे सभी अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ा है।
- पूजा।
परीक्षा देने के बाद उम्मीद थी कि परीक्षा पास कर जल्द नौकरी मिल जाएगी। लेकिन अब परीक्षा रद होने के बाद कब दोबारा परीक्षा होगी और कब नौकरी मिलेगी। अब इसकी चिंता सताने लगी है।
- हिमंाशु।
पिछले काफी समय से परीक्षा की तैयारी जारी थी। इसके लिए काफी उत्सुकता थी। प्रश्नपत्र मिलने के बाद जल्दी से हल करने शुरू कर दिए। 30 मिनट बाद जानकारी मिली कि पेपर रद हो गया है तो मायूसी हाथ लगी।
- रुमेश अंसारी।
प्रश्नपत्र काफी आसान आया था। अंग्रेजी और गणित के प्रश्न तो कर भी लिए थे। इसी बीच अचानक कक्ष निरीक्षक ने बताया कि प्रश्न पत्र को निरस्त कर दिया गया है। यह सुनकर काफी दुख हुआ।
- ममता।
पिछले कई साल से परीक्षा की तैयारी चल रही थी। काफी परेशानियों के बाद परीक्षा देने का मौका मिला था, लेकिन अब रद होने पर सारी उम्मीद खत्म हो गई। अब कब परीक्षा होगी, इसकी चिंता सता रही है।
- अंजू।
यदि प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी पहले ही मिल जाती तो इतनी दिक्कत नहीं होती। आधे से ज्यादा प्रश्न पत्र हल हो गए थे। इसके बाद परीक्षा रद होने की बात बताई तो अरमानों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

- चित्रा कुमारी।
परीक्षा सही से चल रही थी, प्रश्नपत्र भी आसान था, अचानक रद होने की बात ने हैरान कर दिया। बीच में परीक्षा रद होने से समझ में नहीं आ रहा कि अब क्या होगा। पूरी मेहनत ही बेकार हो गई है।
- हिमांशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें