फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। क्षेत्र के 70 से अधिक गांवों के ग्रामीणों और गंगा स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए 31.28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग क्षेत्र का एक प्रमुख मार्ग है। यह मार्ग शिकारपुर, खुर्जा और बुलंदशहर-बदायूं मार्ग को भी जोड़ता है। साथ ही शिकारपुर व खुर्जा से अनूपशहर व गंगा किनारे संभल समेत अन्य जगह जाने के लिए भी प्रमुख मार्ग है। पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पहल की थी। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को भेजे गए आदेश में राज्यपाल ने इस परियोजना को मंजूरी दी है। इस कार्य को शुरू करने के लिए पहली किस्त में 10 करोड़ से अधिक की राशि मिलने के बाद मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है।
मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रायोजना रचना और मूल्यांकन प्रभाग द्वारा 31.28 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। चौड़ीकरण के लिए कार्यदायी संस्थान की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। यह कार्य पूरा होने के बाद इसका फायदा क्षेत्र के गांवों और अनूपशहर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें