फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो दिन से कोतवाली और चौकी के चक्कर काट रही पीड़िता, नहीं हो रही सुनवाई

विज्ञापन
खुर्जा के सिटी स्टेशन निवासी घायल पीड़िता उवीशा । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। सिटी स्टेशन स्थित नवलपुरा मोहल्ला निवासी महिला ने पति पर दहेज के लिए बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। बताया कि बीच-बचाव करने आए पड़ोस के लोगों को आरोपी ने धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह दो दिन से पुलिस चौकी व कोतवाली के चक्कर काट रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


सिटी स्टेशन के पास नवलपुरा मोहल्ला निवासी उवीशा ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी खुर्जा निवासी पुनीत पंजाबी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज में एक लाख रुपये और एक बाइक की मांग कर रहा था। पीड़िता के मायके पक्ष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में उन्होंने दहेज देने में असमर्थता जताई। आरोप है कि आए दिन उनका पति बेरहमी से पीटता था।
शनिवार को शराब के नशे में पति घर पर आया और पीड़ित़ा को पीटना शुरू कर दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि बाइक नहीं दी तो बाहर निकाल देगा। पीड़िता ने 112 पर कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस चौकी पर संपर्क किया तो मदद नहीं मिली। ऐसे में पीड़िता चौकी व कोतवाली के चक्कर काटती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सोमवार दोपहर को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में जांच कराई जाएगी। उपनिरीक्षक को जांच करने और कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें