फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन का गलत कनेक्शन करने से जलनिकासी में खड़ी हुई बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर लाइन का गलत कनेक्शन करने से जलनिकासी में खड़ी हुई बाधा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में किए जा रहे सीवर लाइन कनेक्शन की प्रक्रिया में लापरवाही लोगों के परेशानी का सबब बन रही है। कर्मचारी नालियों के बीच से पाइप बिछा रहे हैं, जिससे पानी निकासी नहीं हो पा रही है। साथ ही कनेक्शन करने के लिए खोदे गए गड्ढों को भी समय से नहीं भरा जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं।
शहर में 386 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाई गई थी। 30 हजार घरों के सीवर कनेक्शन होने हैं। अब तक 5500 घरों का कनेक्शन हो पाया है। सीवर कनेक्शन के दौरान कर्मचारियों की लापरवाही से गंदे पानी की निकासी प्रभावित हो गई। कई कालोनियों के लोगों को जब परेशानी हुई तो उन्होंने प्रकरण में जल निगम के अधिकारियों को शिकायत की। इसके बाद अब अधिकारियों ने मामले की जांच की तो शिकायत सही पाई गई। अब कार्यदायी संस्था को आदेश दिए हैं कि नाली के बीच से किए गए कनेक्शन को दोबारा से किया जाए। नियमानुसार नाली के नीचे या नाली के ऊपर से पाइप लाइन निकाली जाती है। इससे पानी की निकासी प्रभावित नहीं होती है।
विज्ञापन

कई गलियों में छोड़े खुले गड्ढे
सीवर लाइन कनेक्शन के बाद कोर्ट रोड, नगर पालिका रोड, शास्त्री नगर, राधा नगर समेत अन्य कालोनियों की कई गलियों में गड्ढे खुले छोड़ दिए। नगर पालिका सभासद सुनील शर्मा ने जल निगम के अधिकारियों को अवगत कराया तो कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ जल निगम के जेई ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही निर्देश दिए कि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए गड्ढों को मिट्टी से भरने के बाद दो दिन छोड़ा जाए और दो दिन बार उसमें कंक्रीट बिछाई जाए।
काली नदी पार करने की योजना फेल
शहर के बीच से गुजर रही काली नदी के नीचे से सीवर लाइन बिछाने और दोनों एरिया की लाइन को जोड़ने की योजना फेल हो गई। दो बार योजना फेल होने के बाद अब जल निगम के अधिकारी ओवर हेड पाइप के माध्यम से पुल बनाते हुए सीवर लाइन जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए निगम के अधिकारी पहले कार्य योजना तैयार करेंगे।
विज्ञापन

कई स्थानों पर नाली के बीच से कनेक्शन करने की शिकायत मिली थी। जांच करने पर शिकायत सही पाई गई। कार्यदायी संस्था को नालियों के नीचे या ऊपर से कनेक्शन के आदेश दिए हैं, ताकि पानी की निकासी प्रभावित न हो। काली नदी को पार करने की योजना दो बार फेल हो गई है, अब पुल के माध्यम से दोनों छोर को जोड़ने की तैयारी है। - अनिल कुमार, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें