फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 हजार बुजुर्ग और 22 हजार दिव्यांग घर से डालेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
42 हजार बुजुर्ग और 22 हजार दिव्यांग घर से डालेंगे वोट
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनावों में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान का अधिकार दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक गांव में दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ये कर्मचारी घर से वोट डलवाने की प्रक्रिया को पूरा करवाएंगे। इसके साथ ही 14 हजार सैनिकों को भी मतदान का अधिकार मिलेगा। 64 हजार मतदाताओं को घर से मतदान कराने की तैयारी में अधिकारी जुटे हुए हैं।
विधानसभा चुनावों में जिले में इस बार 26.24 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 1250 मतदाता ही वोट डाल सकेंगे, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। मतदाताओं को वोट डालने के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पोलिंग बूथों तक पहुंचने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए इस बार उन्हें घर से ही मतदान करने का अवसर दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग की ओर से 42 हजार बुजुर्ग और 22 हजार दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करते हुए विधानसभावार सूची तैयार करना शुरू कर दी है। वहीं सैनिकों के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से इलेक्ट्रॉनिक बैलेट पेपर भेजा जाएगा। सैनिक अपने मत पत्र को डाक से जिला निर्वाचन आयोग को भेजेंगे।
विज्ञापन

कोविड संक्रमित मरीजों को भी मिलेगा मौका
कोविड संक्रमित मरीजों को भी मतदान का मौका दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए मरीज को मास्क, पीपीई किट, दास्ताने आदि पहनने होंगे। साथ ही ऐसे मतदाताओं को मत डालने के लिए अंतिम के एक घंटे का समय दिया जाएगा, ताकि अन्य मतदाताओं को कोई परेशानी न हो सके।
विज्ञापन

प्रत्येक मतदाता वोट डाल सके, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। हर मतदाता की परेशानी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर से वोट डलवाने की भी व्यवस्था की जा रही है। - चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें