फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.49 फीसदी नए मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
2.49 फीसदी नए मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनावों के लिए पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इससे पहले चलाए गए अभियान में कुल 93648 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं, जबकि 38470 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। अब अधिकारी अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन और पोलिंग बूथों की स्थिति सुधारने में लगे हैं। 2.49 फीसदी नए मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।
विधानसभा चुनावों की तैयारी में सरकारी मशीनरी पूरी तरह से जुट गई है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करने और इसके बाद पोलिंग बूथों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से भी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। अभी तक जिले में कुल 55178 नए मतदाता शामिल हुए हैं। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि जिले में कुल ढाई फीसदी नए मतदाता सूची में शामिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा कुल मतदाता
सिकंदराबाद 390128
बुलंदशहर 388059
स्याना 376133
अनूपशहर 370431
डिबाई 342183
शिकारपुर 324110
खुर्जा 378540
कुल 2569584
पंचायत चुनाव के 25765 प्रत्याशियों ने वापस नहीं ली जमानत राशि
बुलंदशहर। पंचायत चुनाव लड़ने वाले 99 फीसदी से अधिक प्रत्याशी अभी तक हार का गम और जीत की खुमारी से उबरे नहीं हैं। स्थिति यह है कि अभी तक उन्होंने अपनी जमानत राशि वापस लेने के लिए आवेदन नहीं किया है। निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक अभी तक केवल सात प्रत्याशियों को जमानत राशि वापस की गई है। शेष 25765 प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त करने की तैयारी की जा रही है। अप्रैल माह में हुए पंचायत चुनावों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ था। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों के 52 पदों के लिए 532, ग्राम प्रधान के 940 पदों के सापेक्ष 5841, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1315 पदों के सापेक्ष 5680 और ग्राम पंचायत सदस्य के 12154 पदों के सापेक्ष 10202 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। विभिन्न वर्ग के मुताबिक प्रत्याशियों ने निर्वाचन आयोग को जमानत राशि भी जमा की थी। मतगणना के बाद चुनाव जीतने और जमानत राशि जब्त होने से बचाने के लिए आवश्यक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को तीन माह का समय दिया जाता है कि वह अपनी जमानत राशि वापस लें। हालांकि अभी तक केवल सात प्रत्याशियों ने ही जमानत राशि वापस लेने के लिए आवेदन किया था। जिन्हें निर्वाचन आयोग ने सात हजार रुपये की जमानत राशि वापस की है। जबकि 25765 प्रत्याशियों की 15968604 रुपये की जमानत राशि जब्त कर ली है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामकुमार अत्री ने बताया कि जमानत राशि वापस लेने के लिए कुल सात आवेदन आए थे। जिन्हें जमानत राशि वापस कर दी है। 25765 प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें