फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा न करने वाले 72 बकायेदारों के कनेक्शन किए खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल जमा न करने वाले 72 बकायेदारों के कनेक्शन किए खत्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिजली निगम ने बकायेदारों के बिल जमा न करने पर अब कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक शहर के एक लाख से अधिक बकाया वाले 72 उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्थायी तौर पर विच्छेदित किए जा चुके हैं। जबकि एक लाख से अधिक बकाया वाले 80 अन्य उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अक्टूबर माह के अंत में बिजली निगम के बकाएदार उपभोक्ताओं से बिल वसूलने के लिए शासन ने ओटीएस योजना शुरू की थी। योजना के तहत उपभोक्ताओं के बिलों में लगाई गई सरचार्ज की धनराशि को हटाते हुए उपभोक्ताओं से बिना ब्याज और जुर्माने के बिल की वसूली होनी थी। अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार की तो जिले में तीन लाख से अधिक उपभोक्ता योजना के लिए पात्र पाए गए। योजना की समयावधि दो बार बढ़ाने के बाद भी करीब 55 हजार उपभोक्ताओं ने ही अपने बकाया बिल जमा कराए हैं। ऐसे में अब भी ढाई लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर बिल बकाया है। शहरी खंड के बकाएदारों के बिल जमा न करने की स्थिति में अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए कदम उठाया है। एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि एक लाख से अधिक बकाया वाले 213 उपभोक्ताओं में से अभी तक 72 उपभोक्ताओं के कनेक्शन को स्थायी रूप से विच्छेदित कर दिया गया है। जबकि 61 उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें