फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या ज्ञान की परीक्षा में 1859 छात्रों ने छोड़ा मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या ज्ञान की परीक्षा में 1859 छात्रों ने छोड़ा मैदान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में रविवार को चार परीक्षा केंद्रों पर विद्या ज्ञान की परीक्षा हुई। विद्या ज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए दो पालियों में चली परीक्षा में 1859 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शांतिपूर्वक हुई और परीक्षा देकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। सभी परीक्षा देने वाले छात्रों ने परीक्षा को आसान बताया और सभी प्रश्नों के उत्तर देने का दावा किया।
विद्या ज्ञान स्कूल में कक्षा छह और सात में प्रवेश के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर, एमएस इंटर कॉलेज सिकंदराबाद और एसएमजेईसी इंटर कॉलेज खुर्जा को परीक्षा केंद्र बनाया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर 16 ब्लॉकों से परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्रा शामिल हुए। पहली पाली 10.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक जारी रही। इसमें आवेदन करने वाली कक्षा छह और सात की छात्राएं शामिल हुई। जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर 4.30 बजे तक जारी रही। दोनों पालियों की परीक्षा में 4126 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। इसमें से 2267 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1859 छात्र अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 2135 छात्र पंजीकृत थे और परीक्षा में 1108 शामिल हुए और 1028 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 1191 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे, जबकि परीक्षा में 1160 शामिल हुए और 831 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चली और अब इसका जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बोले छात्र
परीक्षा को लेकर पहले चिंता बनी थी कि किस तरह के प्रश्न आएंगे। लेकिन जब प्रश्नपत्र हाथ में आया तो सभी प्रश्नों के उत्तर सही दिए। पेपर आसान रहा और अच्छे नंबर मिलने के साथ पास होने की संभावना है। - हिमांशु।
विद्या ज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए काफी मेहनत की है और परीक्षा भी पूरी तैयारी के साथ दी है। परीक्षा देकर लग रहा है कि इस स्कूल में पढ़ाई करने का सपना पूरा होगा। पेपर में सभी विषयों से संबंधित प्रश्न शामिल रहे। - प्रदीप।
विद्या ज्ञान स्कूल में पढ़ाई का सपना है और इसलिए सभी विषयों की अच्छी तरह पढ़ाई की। परीक्षा में भी सभी प्रश्नों के उत्तर सही दिए हैं। परीक्षा में पास होने की पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से तैयारी की थी वह बेकार नहीं जाएगी। - हर्ष।
विज्ञापन

जब पता चला कि विद्या ज्ञान में निशुल्क शिक्षा के साथ कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं तो उसी दिन ठान लिया था कि इसमें प्रवेश हर हाल में पाऊंगा। इसी उम्मीद के साथ परीक्षा दी है और इसमें पास होने की पूरी उम्मीद है। - सोभिक कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें