फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का टीकाकरण थमा, चार दिन में महज 143 को ही लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों का टीकाकरण थमा, चार दिन में महज 143 को ही लगा
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन से निर्देश न मिलने पर कोरोना से बचाव के लिए किशोरों को टीका लगाने का अभियान रुक गया है। पिछले चार दिन में जिले में महज 143 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगा है। जिले में 12 से 14 उम्र के करीब 2.40 लाख किशोरों को टीका लगाया जाना है।
कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे में फ्रंट लाइन वर्कर, तीसरे में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, चौथे में 45 साल से अधिक उम्र के लोग, पांचवें में 18 साल से अधिक उम्र के, छठवें में 15 साल से अधिक उम्र के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ। इन सभी टीकाकरण के शुरुआत में टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी नजर आई। 16 मार्च से शुरू हुआ 12 से 14 साल की उम्र के किशोरों का टीकाकरण अभियान रफ्तार नहीं पकड़ सका है। पहले दिन जहां जिले में मात्र एक केंद्र पर टीकाकरण हुआ था। वहां मात्र 35 किशोर टीका लगवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

कोर्बेवैक्स का लगेगा टीका
जिले में अभी कोविशील्ड और कोवाक्सिन का टीका लगाया जा रहा है। 12 से 14 उम्र के किशोरों के लिए शासन से जिले को 79 हजार कोर्बेवैक्स की खेप मिली है। इस वैक्सीन की दूसरी डोज 28वें दिन के अंतराल पर लगाई जाएगी।
जल्द सीएचसी पर शुरू होगा टीका लगना
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार जिले में कोरोना से बचाव के लिए 81 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। कोविशील्ड और कोवाक्सिन की डोज दी जा रही है। रविवार से जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत भी हो गई है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं। विभागीय अफसर इस सप्ताह जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों और किशोरों का टीकाकरण शुरू करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

आ सकती है चौथी लहर
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर मंद हो चुकी है। अब चौथी लहर के आने की आशंका जताई जा रही है। इसके आने से पूर्व बच्चों को टीका लगाने की योजना चल रही है।
बच्चों को टीकाकरण संबंधी शासन से गाइड लाइन मिलने का भी इंतजार है। एहतियात देखते हुए कुछ केंद्रों पर टीकाकरण शुरू कर दिया है। जल्द ही टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। अभी तक जिले में 12 से 14 उम्र के 143 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें