फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में पिछड़ा जिला, टॉप-50 से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण में पिछड़ा जिला, टॉप-50 से बाहर
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से लड़ाई में लोगों की उदासीनता और विभाग की लापरवाही से प्रदेश में जनपद की रैंकिंग पिछड़ गई है। जनपद को प्रदेश में 53वां स्थान मिला है। इससे पूर्व सितंबर माह में जारी रैंकिंग में जनपद प्रदेश में 41वें स्थान पर था। अभी तक जिले में 17,47,842 लोगों को पहला टीका लग चुका है, जबकि 8,16,608 लोगों को टीके का दोनों डोज लग चुका है।
जनपद में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। इसके बाद जून माह से 18 से 44 उम्र समेत इससे अधिक आयु वाले लोगों को टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार जिले को 25,90,580 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार, जिले में सात लाख से अधिक लोग नियत समय के बाद पहला टीका लगवाने के बाद दूसरे टीके से दूर चल रहे हैं। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण की रफ्तार त्योहार बाद एक बार फिर से बढ़ी है। दूसरा टीका लगवाने के साथ गर्भवती महिलाओं को भी टीका लगाने पर जोर दिया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर धर्मगुरुओं से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में भी है टीकाकरण की व्यवस्था
डिप्टी सीएमओ डॉ. बलराज ने बताया कि टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए रात में नौ बजे तक टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। फिलहाल जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में एक ही केंद्र पर टीकाकरण हो रहा है।
टीकाकरण पर एक नजर
पहली डोज - 17,47,842
दूसरी डोज - 8,16,608
पुरुष वर्ग - 13,30,243
महिला वर्ग - 12,33,576
अन्य - 631
कोविशील्ड - 23,49,798
कोवॉक्सिन - 2,14,652
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें