फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16.74 लाख लोगों ने ही लगवाया कोरोना का पहला टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
16.74 लाख लोगों ने ही लगवाया कोरोना का पहला टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। इसके बावजूद लोग टीका लगवाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जिले में 25,90,580 लोगों को 30 नवंबर तक टीका लगाने का लक्ष्य मिला। इसके बावजूद अभी तक 16,74,524 लोगों को ही पहला टीका लग सका है। अब 19 दिनों में टीकाकरण से वंचित चल रहे लोगों को टीका लगाने के लिए सीएमओ ने सभी केंद्र प्रभारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
जिले में प्रत्येक माह में तीन दिन टीकाकरण का महाअभियान आयोजित किया जा रहा है और साथ ही प्रतिदिन टीकाकरण के लिए लक्ष्य भी निर्धारित है। इसके बावजूद जनपद का स्वास्थ्य विभाग अब भी लक्ष्य प्राप्ति से पिछड़ रहा है। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आशा के माध्यम से गांव में लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

टीका न लगवाने वाले लोगों को लेखपाल कर रहे चिन्हित
दिवाली का त्योहार संपन्न होने के बाद जिलेभर में टीकाकरण से वंचित लोगों को चिन्हित करने के लिए शासन द्वारा लेखपालों को जिम्मेदारी दी गई है। लेखपाल प्रत्येक गांव में टीकाकरण से वंचित लोगों को चिन्हित करते हुए उसका डाटा स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएंगे। ताकि संबंधित को टीका लगाया जा सके।
रात्रि के समय भी किया जा रहा टीकाकरण
टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी में शाम पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है। जिससे नौकरीपेशा लोग या मेहनत/मजदूरी करने वाले लोग रात्रि के समय टीका लगवा सकें। केंद्र तक न पहुंचने वाले लोगों के लिए टीकाकरण की दो मोबाइल वैन भी संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीका - 23,78,929
पहला टीका - 16,74,524
दूसरा टीका - 7,04,405
पुरुष वर्ग को - 12,44,666
महिला वर्ग को - 11,33,674
अन्य को - 589
कोविशील्ड - 21,73,684
कोवॉक्सिन - 2,05,245
शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए सभी टीकाकरण केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। किसी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रतिदिन 45 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। लेखपाल सर्वे में जुटे हुए हैं और आशा कार्यकर्ता द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें