फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Elections 2022: खुर्जा में सीएम योगी ने कहा- प्रदेश में भ्रष्टाचार और आतंकवाद को खत्म कर रही डबल इंजन सरकार

Sun, 30 Jan 2022 03:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार ने लोगों को बेखौफ रहना सिखाया है। सरकार आगे भी बिना झुके, बिना रुके और बिना डिगे चलेगी। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार के चाचा- भतीजों ने सैफई में विकास किया। वहीं बहन जी ने अपने भतीजे का विकास किया।
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस, बसपा और सपा तीनों पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने जिले में शुरू होने वाले मेडिकल कॉलेज और मेरठ से प्रयागराज जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के बारे में लोगों को बताया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा सरकार ने लोगों को बेखौफ रहना सिखाया है। सरकार आगे भी बिना झुके, बिना रुके और बिना डिगे चलेगी। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार के चाचा- भतीजों ने सैफई में विकास किया। वहीं बहन जी ने अपने भतीजे का विकास किया। और जब देश में आपदा का समय आया तक भाई-बहन को इटली की नानी की याद आ गई।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपदा के समय में भाजपा सरकार ने कोविड अस्पताल शुरू कराए और ऑक्सीजन प्लांट लगवाए। बुलंदशहर लगातार विकास कर रहा है। इसी के साथ प्रदेश सरकार की ओर से जिले में मेडिकल कॉलेज शुरू किया जा रहा है, जिसका नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 36 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया जा रहा है। इसके बाद बुलंदशहर के युवा के मेडिकल की पढ़ाई करेंगे और वही उपचार करेंगे। पिछली सरकारों ने लोगों से धन लेकर बदमाशों और माफियाओं को तमंचा दिए। अब सरकार ऐसे ही माफियाओं पर बुलडोजर चलवा रही है।

अस्थायी कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया

खुर्जा के जटिया अस्पताल में बने 100 बेड के अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

खुर्जा के पॉटरी उद्योग को बढ़ावा देने को कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि खुर्जा के पॉटरी उद्योग का समान विदेशों में प्रसिद्ध है। भाजपा ने उद्यमियों को बढ़ावा दिया है और आगे भी देती रहेगी। सरकार की ओर से कारोबार के लिए ऋण की भी सुविधा शुरू की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें