फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मामा-भांजे को कार ने मारी टक्कर, मामा की मौत

विज्ञापन
चोला मृतक नितिन का फाइल फोटो संवाद
विज्ञापन
चोला। सड़क किनारे खड़े मामा और भांजे को कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मामा की मौत हो गई। वहीं, भांजे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी नितिन (18) थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव वैलाना निवासी अपने भांजे धनंजय (16) के साथ रविवार रात करीब आठ बजे गांव निठारी में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार परिचित से बात कर रहे थे। इसी दौरान वैर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान नितिन की मौत हो गई। धनंजय की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें