फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वार्षिक प्रणाली की परीक्षा में पहले दिन शामिल हुए 200 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित संस्थागत और व्यक्तिगत पाठ्यक्रमों की परीक्षा साेमवार से शुरू हो गई। पहले दिन 17 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में 200 परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी को जांच के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू की वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित संस्थागत और व्यक्तिगत पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। स्नातक, स्नातकोत्तर संस्थागत और व्यक्तिगत की वार्षिक परीक्षाएं अगले माह तक चलेंगी। पहले दिन सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक पहली पाली में बीए उर्दू की परीक्षा हुई। इसमें 50 परीक्षार्थी शामिल हुए।
वहीं, दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चली दूसरी पाली में बीकॉम के 150 परीक्षार्थी शामिल हुए। डीएवी पीजी कॉलेज में पहली पाली में एक और दूसरी पाली में चार परीक्षार्थियों ने हेल्थ एजुकेशन विषय की परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीएसयू से मिले दिशानिर्देशों और नियमानुसार ही कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें