फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 51 लाख रुपये से होगी दो सड़कों की विशेष मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। क्षेत्र की दो सड़कों की विशेष मरम्मत होगी। इसके लिए शासन की ओर से 51 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। राशि मिलने के बाद दोनों संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इनकी मरम्मत होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डिबाई विधायक सीपी सिंह ने बताया कि पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग की ओर से खुसरूपुर नगला से करकौरा व हुसैनपुरा बाया खेड़िया बक्स संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। यह मार्ग पिछले काफी समय से जर्जर हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
क्षेत्र के लोग इन मार्गों की मरम्मत की मांग कर रहे थे। प्रस्ताव को शासन ने स्वीकार करते हुए 51 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत कर दी है। जल्द ही इनकी मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें