फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अलीगढ़ से आने वाली ट्रेनें तीन घंटे देरी से पहुंचीं

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन पर ट्रेन के इंज़ार में खड़े यात्री । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। कोहरे और लाइन पर कार्य के कारण रेलवे स्टेशन पर अलीगढ़ से आने वाली ट्रेनें दो से तीन घंटे देरी से आ रही हैं। सोमवार को गोमती एक्सप्रेस, कालका मेल समेत पांच ट्रेनें देरी से आईं। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नेहरूपुर गांव निवासी पिंकू ने बताया कि वह अपने परिवार के 15 सदस्यों के साथ राजस्थान के गोगामेड़ी घूमने जा रहे थे। इसके लिए सोमवार को दिल्ली से जाने वाली गंगापुर स्पेशल ट्रेन में आरक्षण कराया था। परिवार के सभी लोग सोमवार दोपहर खुर्जा जंक्शन आ गए। स्टेशन पर आकर पता चला कि लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से आ रही।

इसके अलावा अन्य ट्रेनों के समय की जानकारी ली गई तो पता चला कि अलीगढ़ व खुर्जा जंक्शन के बीच कलुआ और मेहरावाल स्टेशन लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इससे ट्रेनों को पहले ही दो से तीन घंटे रोका जा रहा है। ऐसे में ट्रेन देरी से आ रही हैं। इसके बाद परिवार परेशान हो गया। उन्होंने छह हजार रुपये में दो निजी टैक्सी बुक की और दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

संगम एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से आई

प्रयागराज से चलकर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस सोमवार को खुर्जा जंक्शन पर आठ घंटे देरी से आई। इसके अलावा कालका जंक्शन से चलकर कोलकाता को जाने वाली हावड़ा कालका मेल छह घंटे। टूंडला से चलकर पुरानी दिल्ली को जाने वाली ईएमयू और हाथरस से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली ईएमयू तीन-तीन घंटे देरी से आई। आनंद विहार से चलकर अयोध्या कैंट जाने वाली वंदे भारत आठ घंटे देरी से आई।

खुर्जा जंक्शन से पहले रेलवे लाइन पर इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है और घना कोहरा भी है। इसी कारण ट्रेनें देरी से आ रही हैं। अभी यात्रियों को तीन दिन और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। - घनश्याम मीणा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें