फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत, तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंदा

Sun, 24 Mar 2024 02:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दो सगे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में दोनो की मौत होने से परिवार में मातम छाया हुआ है। अनूपशहर नगर निवासी जगमोहन (40) व सतीश प्रजापति (38) गंगापुल पार ठेली पर प्रसाद बेचने का काम करते थे। शनिवार देर शाम वह दोनो रेहड़ी लेकर गंगा पुल पार जा रहे थे। 

विज्ञापन


तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये थे। आरोपी कार चालक मौके से कार लेकर भाग निकला था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने अपने वाहन से दोनों भाईयों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सतीश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल जगमोहन को उपचार के लिये अलीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान जगमोहन की भी मौत हो गई। होली पर हुए हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें