फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: युवक की हत्या कर लाश को जलाया, अभी शव की नहीं हो सकी शिनाख्त; इलाके में दहशत का माहौल

Sun, 24 Mar 2024 02:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव हिरनोटी के जंगल में युवक की हत्या कर शव को जला दिया गया। गांव निवासी ग्रामीण रविवार सुबह करीब सात बजे घर से खेतों की ओर गए थे। इस दौरान एक खेत में युवक का अधजला शव पड़ा हुआ देखा। युवक का शव देर रात में ही हत्या कर जला दिया गया था। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सभी थानों व आसपास के जनपदों में भी मृतक के अधजले शव के फोटो भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने पर जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें