फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में किशोरी और बच्ची से दुष्कर्म

Sat, 16 Mar 2019 10:01 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले में शनिवार को किशोरी और आठ वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म किए जाने के मामले सामने आए। औरंगाबाद में शनिवार को किशोरी के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और डिबाई में बच्ची के साथ एक युवक ने दरिंदगी की। दोनों ही मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िताओं को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री शुक्रवार शाम मोहल्ले के ही एक युवक के घर पढ़ने जा रही थी। रास्ते में बेटी को दो युवक पकड़कर एक मकान में ले गए।

दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर दोनों पक्षों में पथराव व मारपीट भी हुई। वहीं, पथराव में पीड़िता पक्ष के दो लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उधर, डिबाई क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस बताया कि उनकी आठ वर्षीय पुत्री शुक्रवार रात गांव में ही एक जागरण देखने चाची के साथ गई थी। तभी संदिग्ध हालात में किशोरी लापता हो गई।

तलाश के बाद बच्ची गांव स्थित मंदिर के पीछे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। आरोपी युवक बहला-फुसलाकर बच्ची को ले गया था। लोगों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिवम को न्यायिक हिरासत में जेल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें