फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लाखों की लागत से बना हाई गेज बैरियर ट्रक ने तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए लगाए गए हाई गैज बैरियर को एक ट्रक चालक ने तोड़ दिया। बताया कि पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में बैरियर तोड़ते हुए ट्रक कैद हुआ है। फिलहाल नगर पालिका अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


नगर के स्याना अड्डा से कालाआम की ओर और भूड़ चौराहे से कालाआम की ओर रात आठ बजे के बाद भारी वाहन शहर में प्रवेश करते हैं। इन वाहनों में लोड अधिक होने के चलते शहर की सड़क टूट जाती हैं और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका की ओर से भूड़ चौराहा और स्याना अड्डे के पास हाई गेज बैरियर लगाने के लिए करीब पांच लाख रुपये खर्च किए। दोनों स्थानों पर बैरियर लगाने का काम फिलहाल अंतिम चरण में था, लेकिन स्याना अड्डा के पास लगे बैरियर को एक ट्रक चालक ने तोड़ दिया। बताया कि बैरियर बंद होने के बाद भी चालक ने जबरन ट्रक से बैरियर तोड़ दिया। बैरियर टूटने के बाद सीसीटीवी में कैद हुई वीडियो के आधार पर अब नगर पालिका अधिकारियों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है। नगर पालिका ईओ डॉ.अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि बैरियर को तोड़ने का मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। फुटेज के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है। बैरियर को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें