फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के तीन युवाओं का चयन उप्र अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी चैलेंजर ट्रॉफी में प्रतिभाग करंगे। यहां पर उम्दा प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अम्बरीश गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2023-24 में प्रदेश की अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए बुलंदशहर जिला क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें नगर के सुशीला विहार निवासी राजकुमार चौधरी का पुत्र आदित्य चौधरी, जहांगीराबाद क्षेत्र के पाली गढ़ी निवासी मदनपाल सिंह के पुत्र अनुभव सिंह व डिबाई क्षेत्र निवासी शुभम गौतम पुत्र शिशुपाल सिंह शामिल हैं।
बताया कि आदित्य चौधरी दाएं हाथ का गेंदबाज है और अंडर-14 चैलेंजर ट्रॉफी में प्रतिभाग कर चुका है। अनुभव सिंह दाएं हाथ के बल्लेबाज है और अब तक अंडर-19 जोन क्रिकेट टीम, स्टेट ट्रायल टीम व अंडर-19 फिटनेस कैंप में चयनित हो चुका है। साथ ही पूर्व में चैलेंजर ट्रॉफी में प्रतिभाग कर चुका है। शुभम गौतम मध्यम गति का गेंदबाज है और अंडर-19 जोन क्रिकेट टीम, स्टेट ट्रायल टीम व अंडर-19 फिटनेस कैंप में चयनित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें