संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जिले के समस्त सरकारी चिकित्सालयों में आग लगने के दौरान बचाव हो सके। इसके लिए सीएमओ ने जिला अग्निशमन अधिकारी को पत्र भेजकर सभी सरकारी चिकित्सालयों का निरीक्षण करने को कहा है। इससे कर्मियों को आग के बचाव बताए जा सके और उपकरण संचालित हो रहे हैं या इसका भी पता चल सके।
पिछले दिनों दिल्ली, मेरठ व अन्य जगह हॉस्पिटल में आग लगने के मामले देखने को मिले। इसको लेकर सीएमओ ने जिला अग्निशमन अधिकारी को पत्र भेजकर सभी सरकारी चिकित्सालयों का फायर ऑडिट करने की मांग की। इससे उपकरणों का भी पता चल सके और कर्मियों को बचाव के उपाय बताए जा सके। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी सरकारी चिकित्सालयों का जिला अग्निशमन अधिकारी से फायर ऑडिट कराने के लिए पत्र भेजा गया।
कई चिकित्सालयों का ऑडिट किया जा चुका है। फायर ऑडिट से सरकारी चिकित्सालयों में लगे फायर उपकरण संचालित हो रहे हैं या नहीं इसकी भी जानकारी लग सकेगी। इससे यदि किसी जगह जरूरत पड़ने पर संबंधित का प्रयोग कर्मचारी कर आग पर काबू पा सके।