फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद पत्नी ने बाइक चोर पति को पकड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद के बाद पत्नी ने बाइक चोर पति को पकड़वाया
विज्ञापन

खानपुर। पत्नी से विवाद करना पति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने पत्नी की सूचना पर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पति समेत दो चोरों को पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुई बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

नगर के अहेरियान वार्ड निवासी शिवकुमार क्षेत्र के गांव चठेरा में एक बाग से बेलपत्थर तोड़ने के लिए गया था। बाग के पास पहुंचने पर शिवकुमार ने बाइक रोड के किनारे खड़ी कर दी। बेलपत्थर तोड़ने के लिए बाग में चला गया। इसी बीच अज्ञात चोरो ने बाइक चोरी कर ली। बाइक चोरी के बाद चोरो ने महज 2150 रुपये में उसे खानपुर स्थित एक मोटरसाइकिल मिस्त्री को बेच दिया। नशे की हालत में घर पहुंचने पर एक चोर का पत्नी से झगड़ा हो गया। पति के मारपीट करने पर पत्नी ने पूरी घटना की पोल पुलिस को कॉल कर खोल दी। सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी राकेश को हिरासत में लिया और घटना का खुलासा करते हुए बाइक को भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी शत्रुघ्न यादव ने बताया कि चेहरा निवासी राकेश, पाल व केशव ने मिलकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाइक की खरीद करने वाले युवक को भी हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें