डिबाई। कोतवाली क्षेत्र की गांव निवासी युवती शनिवार रात प्रेमी युवक संग भाग गई। साथ ही घर से दस लाख के गहने व नकदी भी ले गई है। पीड़ित परिजनों ने एक युवक को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी को गांव का ही युवक शनिवार रात शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर साथ ले गया। बताया कि युवती घर में रखे सोने के 70-75 ग्राम के गहने और चांदी के तीन किलो के गहने, पचास हजार की नकदी भी ले गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 87 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा।