फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के लिए निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
नगर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए मशाल जुलूस निकालते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से शुरू हुए मशाल जुलूस में शामिल शिक्षकों ने चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन की मांग को हर हाल में पूरी कराकर रहेंगे। इसके लिए आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

संघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार भारद्वाज ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षकों के साथ कर्मचारियों के लिए भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। हमारी मांग है कि पुरानी पेंशन की मांग को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि संघ की और भी मांग शामिल हैं। इनमें नई पेंशन के खातों की जांच कराई जाए। 28 मार्च 2005 की अधिसूचना के अनुसार शिक्ष्ज्ञकों व विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। एनपीएस लेजर पूर्ण कराकर सत्यापन के बाद संबंधित को उपलब्ध कराए जाए। शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धाराएं पूर्व की भांति यथावत रखी जाए। माध्यमिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों को राजकीय कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
वित्तविहीन शिक्षकों को 15 हजार का मानदेय दिया जाए। सेवा नियमावली शीघ्र तैयार की जाए। व्यवसायिक शिक्षकों का मानदेय उनके बैंक खातों की भेजने की व्यवस्था की जाए और इनकी लंबी सेवा को ध्यान में रखते हुए शिक्षक पद पर समायोजित किया जाए। इसके अलावा अन्य मांग भी शामिल हैं, जिन्हें जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की जा रही है। मंडल अध्यक्ष कम सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन दया नहीं है, बल्कि दी गई सेवा का उपहार है और इसे लेकर रहेंगे। जिला मंत्री राजेश सोलंकी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान सुशील कुमार, राजकुमार, मूलचंद शर्मा, जेपी भारद्वाज, नरेंद्र सिंह, अशोक कुमार शर्मा, डा. रामरूप यादव, संजय कुमार और राम मिलन समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें