फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती की मौत, जहर खाकर आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक-युवती की मौत, जहर खाकर आत्महत्या की आशंका
विज्ञापन

छतारी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक और युवती की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। हालांकि, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती और उसी जाति के गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की शनिवार रात अपने-अपने घरों में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने जहर खाकर जान दी है। दोनों की मौत होने के बाद ही परिजनों को मामले की जानकारी हो सकी। रविवार सुबह युवक और युवती के परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर युवक और युवती की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। युवक और युवती की मौत होने की जानकारी पर थाना प्रभारी राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई से इंकार कर दिया। सीओ वंदना सिंह भी थाने पहुंची और जानकारी ली। एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें