फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त न करने पर जहांगीराबाद चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गश्त न करने पर जहांगीराबाद चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन

जाहंगीराबाद। कस्बा चौकी के निकट दो दुकानों में बीते दिनों चोरों ने धावा बोला। जहां से लाखों रुपये का माल आरोपी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। चौकी से चंद कदमों की दूरी पर घटित इस घटना के बाद चौकी प्रभारी पर गाज गिर गई है। एसएसपी ने लापरवाही बरतने और प्रभावी गश्त न करने पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।
कस्बा चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर ललित अग्रवाल की अग्रवाल गारमेंट्स व सुभाषचंद की किराना की दुकान है। शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने दोनों दुकानों को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। अग्रवाल गारमेंट्स की छत पर लगी खिड़की को उखाड़कर चोर दुकान में दाखिल हुए और दुकान के गल्ले में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। वहीं चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। बराबर में ही स्थित किराने की दुकान का गेट तोड़कर चोरों ने कीमती माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना का पता अगली सुबह तब लगा जब दोनों दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं। दुकान में सारा सामान फैला देखकर पीड़ित व्यापारियों के होश उड़ गए। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस चौकी के बराबर दो दुकानों में हुई चोरी की घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। चोरी की घटना के बाद व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज श्रीओम गौतम को लाइन हाजिर कर दिया है। पीड़ित व्यापारी ललित ने पुलिस को घटना की लिखित तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, प्रारंभिक जांच में चौकी इंचार्ज की लापरवाही और प्रभावी गश्त न करना सामने आया है। इसके चलते उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें