फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में दीपांशु, बाबी और साक्षी अव्वल

विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते युवा - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
दौड़ में दीपांशु, बाबी और साक्षी अव्वल
विज्ञापन

चोला। गांव खानपुर में ग्राम प्रधान सतपाल सोलंकी ने दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। स्पर्धा में गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

6 वर्ष से 10 वर्ष आयु वर्ग में दीपांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर आदित्य, तीसरे नंबर पर कार्तिक रहे। 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में बाबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर जितेश, तीसरे नंबर पर चिराग रहे। बालिका वर्ग में 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग में साक्षी अव्वल रही। दूसरे नंबर पर दीपांशी रहीं। 15 से 21 वर्ष आयु वर्ग में पुनीत सोलंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर विजय कुमार और तीसरे नंबर पर मनीष रहे। वहीं प्रतियोगिता में गांव के 65 वर्ष तक बुजुर्गों ने भाग लिया। विजेताओं को चोला थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने नगद पुरस्कार, ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खानपुर के वर्तमान प्रधान सतपाल सिंह सोलंकी, पूर्व प्रधान श्रीचंद्र सिंह सोलंकी, रमेश चंद फौजी, देवेंद्र सिंह फौजी, देव दादा, अशोक सिंह, शीशपाल सिंह, राजू, संजू फौजी, सुंदर सिंह, मोर सिंह, दादा राम गोपाल सिंह, दिनेश सिंह, अजय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें