औरंगाबाद। बुलंदशहर लौटते वक्त एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी शुक्रवार की दोपहर औरंगाबाद के जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर जाम में फंस गए। एसपी सिटी के हमराहों ने गाड़ी से उतरकर जाम खुलवाया, तब जाकर गाड़ी जाम से निकल सकी। एसपी सिटी ने थाना प्रभारी को खुद के जाम में फंसे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ नवीन अनाज मंडी पर पहुंचे और वहां से थाने तक अतिक्रमणकारियों को लाठी फटकार कर हाईवे किनारे से हटा दिया।
हाईवे का चौड़ीकरण होने के बावजूद अतिक्रमणकारी सड़क पर ठेली खड़ी करते हैं। इससे जाम लगने की प्रबल आशंका रहती है। थाना प्रभारी का कहना है अस्थाई अतिक्रमण करने वाले खुद ही अतिक्रमण को स्वयं हटा लें, अन्यथा पुलिस सख्ती से अतिक्रमण को हटवा देगी। संवाद